SanatanDharm

Mar 17 2024, 07:30

आज का राशिफल, 17 मार्च 24:जानिए राशि के अनुसार आज का दिन आप का कैसा रहेगा...?

आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं 

मेष दैनिक राशिफल 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपको कोई नए काम का ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। साथ ही जमीन में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज आप अपने किसी परिचित के कारण परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें। नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाएं।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।

तुला दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नए मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही किसी विशेष काम को लेकर आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम को आप बहुत दिनों से करने की सोच रहे थे आज वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथ ही विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या उसमें कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम के लिए मन में विचार बना सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

SanatanDharm

Mar 17 2024, 07:05

आज का पंचांग- 17 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष अष्टमी- मार्च 16 09:38 PM- मार्च 17 09:53 PM

शुक्ल पक्ष नवमी- मार्च 17 09:53 PM- मार्च 18 10:49 PM

नक्षत्र

म्रृगशीर्षा - मार्च 16 04:05 PM- मार्च 17 04:47 PM

आद्रा - मार्च 17 04:47 PM- मार्च 18 06:10 PM

योग

आयुष्मान - मार्च 16 06:07 PM- मार्च 17 05:05 PM

सौभाग्य - मार्च 17 05:05 PM- मार्च 18 04:36 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:37 AM

सूर्यास्त - 6:33 PM

चन्द्रोदय - मार्च 17 11:44 AM

चन्द्रास्त - मार्च 18 2:02 AM

अशुभ काल

राहू - 5:03 PM- 6:32 PM

यम गण्ड - 12:35 PM- 2:04 PM

कुलिक - 3:34 PM- 5:03 PM

दुर्मुहूर्त - 04:57 PM- 05:45 PM

वर्ज्यम् - 01:40 AM- 03:22 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM- 12:58 PM

अमृत काल - 07:43 AM- 09:22 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM- 05:48 AM

शुभ योग

द्विपुष्कर योग - मार्च 16 04:05 PM - मार्च 16 09:39 PM (मृगशीर्ष, रविवार और शुक्ल सप्तमी)

SanatanDharm

Mar 15 2024, 08:04

आज का पंचांग- 15 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2080, अनला

शक सम्वत- 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत- फाल्गुन

अमांत- फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष षष्ठी- मार्च 14 11:26 PM- मार्च 15 10:09 PM

नक्षत्र

कृत्तिका- मार्च 14 04:55 PM- मार्च 15 04:08 PM

योग

विष्कुम्भ- मार्च 14 09:59 PM- मार्च 15 07:45 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:31 AM

सूर्यास्त- 6:30 PM

चन्द्रोदय- 9:40 AM

चन्द्रास्त- 12:12 AM

अशुभ काल

राहू- 11:00 ए एम से 12:30 पी एम

यम गण्ड- 03:30 पी एम से 05:00 पी एम

कुलिक- 08:00 ए एम से 09:30 ए एम

दुर्मुहूर्त- 08:54 ए एम से 09:42 ए एम, 12:54 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:06 पी एम से 12:54 पी एम

अमृत काल- 01:49 पी एम से 03:22 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:42 ए एम

शुभ योग

रवि योग- 06:31 ए एम से 04:08 पी एम

SanatanDharm

Mar 14 2024, 09:10

आज का रशिफल, 14 मार्च 2024:जानिए आज के रशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

मेष- इच्छित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। रचनात्मकता और नवाचार पर जोर देंगे। स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। संस्कारों पर जोर बनाए रखेंगे। नीति-रीति का पालन करेंगे। जीवनस्तर उूंचा रहेगा। सृजनात्मक कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी। पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। बजट के अनुरूप खर्च और निवेश बनाए रखेंगे। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। यात्रा की संभावना बनी हुई है। हर्ष आनंद बढ़ेगा। तेजी बनाए रखेंगे।

वृष- सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। दूर देश के मामलों पर बल बनाए रखेंगे। रिश्तों को निभाने का प्रयास करेंगे। नीति नियमों का पालन बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्यां को गति दे पाएंगे। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। करीबियों के लिए संवेदनशीलता बनी रहेगी। करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें। अनुशासन में बने रहेंगे। विनय विवेक बनाए रखेंगे। हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं। दान धर्म बनाए रखें। विनम्रता से काम लेंगे। कार्यव्यवस्था बनाए रहेंगे।

मिथुन- आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्य व्यवसाय में प्रयास बढ़ाएंगे। प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। अपेक्षित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे। लिखापढ़ी में पक्के रहेंगे। उधार के लेनदेन से बचें। चहुंओर लाभ और संवार की स्थिति बनी रहेगी। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा। स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। अवसरों को भुनाएंगे।

कर्क- कार्य उूर्जा बेहतर रहेगी। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में प्रबंधकीय मामले बेहतर रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना बढ़त पर रहेगी। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी। सहज संवाद बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी। समय प्रबंधन बेहतर होगा। सकारात्मक परिणाम बनेंगे। सहयोग समर्थन का भाव रखेंगे।

सिंह- करियर व्यापार में उछाल रहेगा। भाग्य पक्ष में तेजी आएगी। चहुंओर सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा। अवसर बढ़त पर बने रहेंगे। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं। चहुंओर सफलता पाएंगे। आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

कन्या- सजगता से आगे बढ़ते रहें। सहज सावधानी बनाए रखें। वाणी व्यवहार में मिठास बनाए रखें। आवश्यक कार्यां में धैर्य बढ़ाएं। घर परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे। परस्पर विश्वास रखेंगे। नीति नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने से बचें। व्यवस्था का उल्लंघन न करें। विनम्रता से काम निकालें। सबका मान सम्मान रखें। रुटीन संवारें। सहजता सरलता से आगे बढ़ें। लोगों की बातों में आने से बचें। नियम अनुशासन का पालन बनाए रखें। विनम्रता बढ़ाएं।

तुला- साझीदारी के प्रयासों में स्पष्टता रखेंगे। टीम भावना बनाए रखेंगे। उद्योग व्यापार के लिए सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कार्यां जल्द पूरा करेंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी। नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा। साथी समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी। तेजी दिखाएंगे। साख सम्मान बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सोच विचारकर निर्णय लेंगे। सेहत का ख्याल बनाए रखेंगे।

वृश्चिक- मेहनत पर भरोसा बना रहेगा। भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढाएंगे। महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। मेहनत और लगन से आर्थिक प्रयास बनेंगे। सहज सफलता बनी रहेगी। सेवा़़क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठों और अनुभवियों से बनाए रखेंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। बजट से चलेंगे। लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन रखें।

धनु- उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। बौद्धिकता से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्यां से जुडें़ेगे। निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। मित्रों के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि बनी रहेगी।

मकर- घरेलु विषयों में संवेदनशीलता बनाए रहें। सात्विकता पर जोर दें। भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। भावावेश में नहीं आएंगे। करियर व्यापार में सफल होंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। घरेलु मामलों में पहल से बचेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा। जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे। मितभाषी बने रहें। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा। परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। पैतृक पक्ष सहयोगी होगा। सहज बने रहें।

कुंभ- सभी करीबियों के साथ मिलकर रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ा हुआ रहेगा। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है। वाद संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करेंगे। व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे। संकोच दूर होगा। कामकाजी स्थिति संवरेगी। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे। अनुभव और योग्यता का लाभ उठाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन- भव्यता और साज संवार बढ़ाए रखेंगे। रक्त संबंधों में प्रभावशाली रहेंगे। धन संपत्ति के प्रयासों को गति देने का समय है। पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। अतिथि आएंगे। श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे। संग्रह संरक्षण में प्रभावी रहेंगे। परिजनों का भरोसा बनाए रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। अतिथि का सत्कार करेंगे।

SanatanDharm

Mar 14 2024, 09:09

आज का पंचांग- 14 मार्च 2024;): जानिए आज के पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग..?


विक्रम संवत- 2080, अनला

शक सम्वत- 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत- फाल्गुन

अमांत- फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष पंचमी- मार्च 14 01:26 AM- मार्च 14 11:26 PM

शुक्ल पक्ष षष्ठी- मार्च 14 11:26 PM- मार्च 15 10:09 PM

नक्षत्र

भरणी- मार्च 13 06:24 PM- मार्च 14 04:55 PM

कृत्तिका- मार्च 14 04:55 PM- मार्च 15 04:08 PM

योग

वैधृति- मार्च 14 12:48 AM- मार्च 14 09:59 PM

विष्कुम्भ- मार्च 14 09:59 PM- मार्च 15 07:45 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:40 AM

सूर्यास्त- 6:31 PM

चन्द्रोदय- मार्च 14 9:16 AM

चन्द्रास्त- मार्च 14 10:59 PM

अशुभ काल

राहू- 2:04 PM- 3:33 PM

यम गण्ड- 6:40 AM- 8:09 AM

कुलिक- 9:38 AM- 11:07 AM

दुर्मुहूर्त- 10:37 AM- 11:24 AM, 03:21 PM- 04:09 PM

वर्ज्यम्- 04:31 AM- 06:04 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:12 PM- 12:59 PM

अमृत काल- 12:24 PM- 01:54 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 05:03 AM- 05:51 AM

SanatanDharm

Mar 13 2024, 08:43

आज का राशिफल,13 मार्च 2024: जानिए आज के राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

मेष - सभी के शुभ के लिए प्रयास बनाए रखेंगे. भावनात्मक विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत बढ़ेंगे. करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी लाएंगे. अनोखी कोशिशों से सभी प्रभावित रहेंगे. व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. नवीन कार्यां में गति आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी. संकोच दूर होगा.

वृष- विभिन्न आर्थिक विषयों पर ध्यान बनाए रखें. कामकाज में परंपरागत तरीके अपनाएं. नीति नियम की अवहेलना से बचें. रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे. खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. मेहनत पर भरोसा रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. जल्दबाजी में नहीं आएंगे. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. वैदेशिक कार्यां को पूरा करें. साधारण प्रभाव का दिन बना है. आवश्यक कार्यां को समय सीमा में करने का प्रयास रखें. न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएं.

मिथुन- आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवरों के लिए प्रभावी समय है. साख प्रभाव बढ़त पर बने रहेंगे. अपनों से सामंजस्य रखेंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. विभिन्न विषय बल पाएंगे. उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी. प्रभाव में वृद्धि होगी. आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी. प्रबंधन संवरेगा. सोच बड़ी बनाएं. तेजी से मामले हल करेंगे. सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है. अतिउत्साह में चूक करने से बचेंगे. करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी. सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे.

कर्क :- आज के दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप प्रॉपर्टी में यदि निवेश करेंगे, तो बाद में वह आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे उनके विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप यदि किसी काम के पूरा न होने से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी आज पूरा होगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

सिंह :- आज के दिन आपको धन संबंधित मामलों मे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि परिवार में सदस्यों के बीच रिश्ते में कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी को पार्टनर बनने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

कन्या :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। आपकी किसी काम में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

तुला :- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता सताएगी। परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से यदि आप कोई सलाह मांगेंगे, तो उनकी सलाह आपके खूब काम आएगी। यदि परिवार में सदस्यों से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप किसी बैंक. व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह अभी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में तोलमोल कर बोलने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु:-आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी आस्था और विश्वास देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेंगा, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर फोकस बना पाएंगे। जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मकर :-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा, नहीं तो आपका कोई परिजन आपसे नाराज हो सकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ:-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने कुछ विरोधियों से सावधान रहें, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

मीन :- आज का दिन आपके लिए एक नई सौगात लेकर लेकर आने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और आप किसी से भी बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है।

SanatanDharm

Mar 13 2024, 08:42

आज का पंचांग- 13 मार्च 2024: जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080 नल

शक सम्वत - 1945 शोभकृत्

माघ- पूर्णिमान्त

पौष - अमान्त

तिथि

चतुर्थी - 01:25 ए एम, मार्च 14 तक

नक्षत्र

अश्विनी - 06:24 पी एम तक

योग

इन्द्र - 12:49 ए एम, मार्च 14 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 06:33 ए एम

सूर्यास्त - 06:28 पी एम

चन्द्रोदय - 08:22 ए एम

चन्द्रास्त - 09:58 पी एम

अशुभ काल

राहूकाल- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम

यम गण्ड - 08:02 ए एम से 09:32 ए एम

गुलिक - 11:01 ए एम से 12:31 पी एम

दुर्मुहूर्त - 12:07 पी एम से 12:54 पी एम, 03:25 ए एम, मार्च 14 से 04:55 ए एम, मार्च 14

वर्ज्य - 02:45 पी एम से 04:13 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

अमृत काल - 11:50 ए एम से 01:18 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 ए एम से 05:44 ए एम

SanatanDharm

Mar 11 2024, 09:04

आज का राशिफल11 मार्च 2024,जानिए आप के राशि के अनुसार आज आप के भाग्य के सितारे क्या कहते हैं..?


मेष राशि- आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, लेकिन पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्यों की बात से मन को ठेस पहुंच सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। आज आप सोच-समझकर स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

वृषभ राशि- खर्चों की अधिकता को लेकर मन परेशान रहेगा। महिलाओं को ससुराल पक्ष से कष्ट मिल सकता है। परिजनो के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यों की जिम्मेदारियों को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और नया वित्तीय प्लान बनाएं और बजट के हिसाब से ही धन खर्च करें।

मिथुन राशि- वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। धन का प्रबंधन बड़ी होशियारी से करें। अपने खर्चों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा वालों को चुनौतीपूर्ण कार्यों को बहुत सावधानी से हैंडल करना चाहिए। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करियर में आगे बढ़ें। इससे प्रमोशन के कई अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों को आज प्रपोजल मिल सकता है या शादी-विवाह तय हो सकता है।

कर्क राशि- आज धन के लेन-देन से बचें। धन वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी और परिजनों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

सिंह राशि- नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को कंपलीट करने की कोशिश करें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से सभी दिक्कतें दूर होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

कन्या राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। व्यापारियों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लेना चाहिए। ज्यादा रिस्की प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें। परिजनों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगा। कुछ जातकों को कार्यस्थल से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुए काम सफल होंगे।

तुला राशि- जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें और आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। इससे नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा। करियर में आ रही प्रॉब्लम्स के बारे में परिजनों से शेयर करें। इससे समस्या का समाधान निकालने के लिए बेहतर सुझाव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध पर काबू रखें और ज्यादा तनाव न लें।

धनु राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को एग्जाम का स्ट्रेस हो सकता है। करीबी दोस्त की मदद से लाइफ में लंबे समय से चली आ रही प्रॉब्लम्स दूर होंगी। फैमिली के साथ अचानक से कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। धैर्यता बनाएं रखें और समझदारी से फैसले लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मकर राशि- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। सोच-समझकर निवेश करें और आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि- दिन की शुरुआत में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में कनफ्यूजन महसूस हो सकती है। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। कुछ लोगों को चैलेजिंग टास्क हैंडल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। आज आप घर की जरूरी चीजों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें। इससे आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आएगा।

SanatanDharm

Mar 11 2024, 09:02

आज का पञ्चाङ्ग, 11 मार्च 2024: जानिए आज पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग


आज 11 मार्च 2024, सोमवार का दिन है, जिस पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार इस तिथि पर कई शुभ व अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं शुभ समय के विषय में।

आज का पंचांग 11 March 2024

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त - सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर

नक्षत्र - उत्तराभाद्रपद

ऋतु - बसंत

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर से 58 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

अमृत काल - शाम 06 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 08 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 33 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से 04 बजकर 05 मिनट तक

भद्रा - सुबह 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 09 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 28 मिनट पर

चंद्रोदय - प्रातः 07 बजकर 42 मिनट पर

चन्द्रास्त - रात 07 बजकर 49 मिनट पर

चन्द्र राशि - मीन

SanatanDharm

Mar 10 2024, 08:44

आज का राशिफल,10 जनवरी 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन..?


मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी परिजन का आगमन होने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको माताजी की सेहत की चिंता सता सकती है। अपने घर के साज-सज्जा पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। भाई बहनों से आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद पनप सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी और आप किसी सलाह पर अमल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर सोच विचार से आगे बढ़े। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी अजनबी पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आवश्यक कामों समय से पूरे हो पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आप परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं से आपको नुकसान हो सकता है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उन्हें पदोन्नति भी मिलती दिख रही है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो, तो आप उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढे़ं, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको कानूनी बातों से संबंधित विवाद को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लेकर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपको आज अपने किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी और आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और आप अपने बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बिजनेस तरक्की करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

धनु दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें और अपनी बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी को कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने जरूरी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

मकर दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर रिश्तों में कटुता आ गई थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में समस्या आएगी। यदि ऐसा हो, तो आप अपने माता-पिता पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के कामों पर ध्यान लगाया, तो आपके काम लटक सकते हैं और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है, जो जातक अविवाहित हैं, उनके जीवन में किसी नए मेहनाम की दस्तक हो सकती है, जिसके आने से उनके दिल की घंटी बजेगी। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपका किसी नए मकान और दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी और आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी तरक्की में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आप अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं।